Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 30 Dec 2021 6:10 pm IST


खटीमा में राज्य का पहला क्रोकाडाइल ट्रेल शुरू


खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के पहले ककरा क्रोकोडाइल ट्रेल और सुरई इको टूरिज्म जोन का लोकार्पण किया। पर्यटन के लिहाज से पिछड़ा यह क्षेत्र अब पर्यटन मानचित्र पर अग्रणी स्थान पाएगा। तराई पूर्वी वन प्रभाग को विकसित कर सुरई वन क्षेत्र को इको टूरिज्म जोन में तब्दील किया गया है। बुधवार को लोकार्पण के दौरान सीएम ने कहा कि सुरई जंगल क्षेत्र को इको टूरिज्म जोन, ककरा क्रोकोडाइल ट्रेल, खटीमा फॉरेस्ट सिटी और चूका प्रवासी पक्षी केंद्र में शामिल कर पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में बेहतरीन प्रयास किया गया है। यह राज्य का पहला क्रोकोडाइल ट्रेल है। यहां डेढ़ सौ से अधिक मगरमच्छ हैं। इसकी शुरुआत से क्षेत्र में स्वरोजगार और आर्थिक गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी। जंगल सफारी शुरू होने से जिप्सी मालिक, चालक और गाइड के रूप मे स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा।