Read in App


• Sun, 28 Mar 2021 11:36 am IST


66 वें फिल्मफेयर पुरस्कार घोषित, इरफान खान और तापसी सर्वश्रेष्ठ कलाकार


हिंदी सिनेमा से सबसे चर्चित पुरस्कार फिल्मफेयर की घोषणा हो चुकी है। यह 66वां फिल्मफेयर पुरस्कार है। कोरोना महामारी के चलते साल 2020 भारतीय सिनेमा के लिए काफी मुश्किल भरा रहा था। ऐसे में फिल्मफेयर पुरस्कारों पर भी इसका असर साफ देखने को मिला है। हर साल की तरह 66वें फिल्मफेयर पुरस्कार में कई कलाकारों ने अपनी खास छाप छोड़ी और पुरस्कार हासिल किए हैं। ऐसे में हम आपको 66वें फिल्मफेयर पुरस्कारों के सभी विजेताओं से रूबरू करवाते हैं। इस बार फिल्मफेयर में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार तापसी पन्नू की फिल्म थप्पड़ को मिला है। वहीं सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार दिवंगत अभिनेता इरफान खान को दिया गया है। उन्हें यह पुरस्कार फिल्म अंग्रेजी मीडियम के लिए मिला है। इतना ही नहीं 66वें फिल्मफेयर पुरस्कार में इरफान खान को लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से भी नवाजा गया है।

देखें 66वें फिल्मफेयर पुरस्कारों को पूरी लिस्ट :

सर्वश्रेष्ठ फिल्म- थप्पड़

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (मुख्य अभिनेता)- इरफान खान (फिल्म- अंग्रेजी मीडियम)

सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (मुख्य अभिनेत्री)- तापसी पन्नू (फिल्म- थप्पड़)

क्रिटिक्स सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (मुख्य अभिनेता)- अमिताभ बच्चन (फिल्म- गुलाबो-सिताबो)

क्रिटिक्स सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (मुख्य अभिनेत्री)- तिलोत्मा शोमे (फिल्म- सर)

सर्वश्रेष्ठ सवांद- जूही चतुर्वेदी (फिल्म -गुलाबो सिताबो)

सर्वश्रेष्ठ निर्देशक- ओम राउत (फिल्म- तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर)

सर्वश्रेष्ठ सह कलाकार (अभिनेता)- सैफ अली खान (फिल्म- तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर)

सर्वश्रेष्ठ सह कलाकार (अभिनेत्री)- फ़र्रुख़ जाफ़र (फिल्म- गुलाबो-सिताबो)

सर्वश्रेष्ठ लिरिक्स- गुलजार (फिल्म- छपाक)

सर्वश्रेष्ठ म्यूजिक एल्बम- फिल्म लूडो (प्रीतम)

सर्वश्रेष्ठ मेल प्लेबैक सिंगर- राघव चैतन्य- एक टुकड़ा धूप (फिल्म- थप्पड़)

सर्वश्रेष्ठ फीमेल प्लेबैक सिंगर- असीस कौर- मलंग (मलंग)

सर्वश्रेष्ठ एक्शन: रमजान बुलुट, आरपी यादव (फिल्म- तान्हाजीः द अनसंग वॉरियर)

सर्वश्रेष्ठ वीएफएक्स: प्रसाद सुतार (फिल्म- तान्हाजीः द अनसंग वॉरियर)

सर्वश्रेष्ठ कॉस्ट्यूम डिजाइन: वीरा कपूर ईई (फिल्म- गुलाबो सिताबो)

सर्वश्रेष्ठ साउंड डिजाइन: कामोद खाराड़े (फिल्म- थप्पड़)

सर्वश्रेष्ठ प्रॉडक्शन डिजाइन: मानसी ध्रुव मेहता (फिल्म- गुलाबो सिताबो)

सर्वश्रेष्ठ बैकग्राउंड स्कोर: मंगेश उर्मिला धाकड़े (फिल्म- थप्पड़)

सर्वश्रेष्ठ फिल्म (फिक्शन): अर्जुन

सर्वश्रेष्ठ फिल्म (पॉपुलर च्वॉइस): देवी

सर्वश्रेष्ठ फिल्म ( नॉन फिक्शन): बैकयार्ड वाइल्डलाइफ सेंचुरी

सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (पीपुल चॉइस फॉर फॉर शॉर्ट फिल्म): पूर्ति सावरडेकर

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (शॉर्ट फिल्म): अरनव

सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी: फराह खान (फिल्म- दिल बेचारा)

सर्वश्रेष्ठ सिनेमैटोग्रॉफी: अविक मुखोपाध्याय (फिल्म- गुलाबो सिताबो)

सर्वश्रेष्ठ कहानी: अनुभव सुशीला सिन्हा और मृण्मयी लगो (फिल्म- थप्पड़)

लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार: इरफान खान