Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 27 Oct 2021 3:43 pm IST


दिवाड़ा स्कूल के छात्रों को सब्जियों के बारे में जानकारी दी


चंबा ब्लॉके अंतर्गत राउप्रा विद्यालय और राप्रावि दिवाड़ा के छात्रों ने संयुक्त रुप से वीरचंद्र सिंह गढ़वाली कृषि विश्व विद्यालय रानीचौरी का शैक्षिक भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान दोनों विद्यालयों के छात्रों को कृषि विवि के डॉ. राजेश विजल्वाण और डॉ. सुमित चौधरी ने छात्रों को सरल भाषा में पॉली हाउस, ग्लास हाउस, बर्मी पिट, चौलाई, मंडुवा, झंगोरा, सोयबीन, दालों के साथ विभिन्न प्रकार की सब्जियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया पहाड़ों में उगाये जाने वाले मोटे अनाजों में भरपूर मात्रा में पोष्टिकता आहर पाया जाता है,और पूरी तरह से निरोग होता है। सभी को मोटे अनाज का सेवन करना चाहिए। इसके साथ मौसम विज्ञान केंद्र, कृषि प्रयोगशाला सहित अन्य प्रकार की छात्रों को जानकारी दी। भ्रमण दल में शिक्षक देवराज भट्ट, अनिता उनियाल, नवीन सिंह नेगी, बबीता जोशी आदि शामिल थे।