बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री फ्लोरा सैनी भी एक अब्यूसिव रिलेशनशिप में रह चुकी हैं। उन्होंने कई बार इस बारे में खुलकर बात की। हाल ही में ऐक्ट्रेस ने एक बार फिर से अपने अब्यूसिव रिलेशनशिप पर दर्द बयां किया है। उन्होंने बताया कि कैसे 14 महीने के रिलेशनशिप में उन्होंने कई तरह के दर्द झेले। एक्ट्रेस ने ‘ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे’ के नाम के पेज का एक वीडियो साझा किया है और अपने अब्यूसिव रिलेशनशिप पर दर्द बयां किया है। फ़्लोरा ने बताया कि जब उन्होंने इंडस्ट्री में डेब्यू किया उस समय उनकी उम्र 20 साल की थीं।
इसी दौरान उन्हें एक फेमस प्रोड्यूसर से प्यार हो गया था। इस रिश्ते में आने के बाद उन्होंने अपने परिवार तक को छोड़ दिया लेकिन यही रिश्ता उनके लिए जान का दुश्मन बन गया। एक्ट्रेस ने बताया कि, “वह अब्यूसिव हो गया था, वह मेरे चेहरे और प्राइवेट पार्ट्स पर घूसा मारता था, उसने मेरा फोन छीन लिया और काम छोड़ने के लिए मुझ पर दबाव बनाने लगा था, वह मुझे किसी से भी बात नहीं करने देता था। फ़्लोरा बताती हैं कि एक शाम उसने मेरे पेट पर जोरदार घूसा मारा, इसके बाद मौका पाकर मैं वहां से भाग गई, मैं अपनी मां के साथ रहने लगी, कई महीनों के बाद मैं इस हादसे ने रिकवर हो पाई और अब मैं काम पर भी लौट चुकी हूं।' आपको बता दें कि फ्लोरा सैनी प्रोड्यूसर गौरांग दोशी के साथ रिलेशनशिप में थीं। साल 2018 में हुए मीटू कैंपेन में उन्होंने अपने साथ हुई यातनाओं का खुलासा किया था।