Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 1 Nov 2022 11:00 am IST

नेशनल

क्या मरीजों की जान से ज्यादा जरुरी है दिखावा, आखिर पीएम के आगमन क्यों हो रही अस्पतालों की पुताई...?


मोरबी में झूला पुल टूटने से सवा सौ से ज्यादा लोगों की मौत से गुजरात समेत देशभर में शोक की लहर है। 

पीएम नरेंद्र मोदी ने भी इस घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त की थी। पीएम आज स्वयं स्थिति का जायजा लेने के लिए मोरबी जाएंगे। वहीं मातम के बीच मोरबी के सरकारी अस्पताल के रंग रोगन की खबर ने मीडिया रिपोर्ट ने बवाल मचा दिया। वहीं विपक्ष ने भी इस पर आपत्ति जताई है। 

एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि, सोमवार आधी रात के बाद मोरबी अस्पताल में रंग रोगन किया गया, ताकि पीएम मोदी जब जायजा लेने आएं तो वह साफ सुथरा नजर आए। खबर है कि अस्पताल की दीवारों व छतों पर रंग की परत चढ़ाई गयी। नए कूलर लगाए गए है।

बता दें कि, रविवार को कैबल या झूला पुल ढहने से 134 लोगों की मौत हो गई और 100 से ज्यादा लोग घायल होने से अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं। पीएम मोदी मंगलवार को सिविल इन घायलों से मुलाकात करने वाले हैं।