Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 28 Feb 2022 2:07 pm IST

मनोरंजन

सुहाना खान ने सफेद लहंगे में दिखाया देसी अंदाज


शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान ने भले ही फिल्मों में अपना करियर ना शुरू किया हो। लेकिन इंस्टाग्राम पर उनके ढेरों फैंस है जो सुहाना की तस्वीरों पर जमकर लाइक्स और कमेंट करते हैं। वहीं सुहाना भी अक्सर ही सोशल मीडिया पर अपने दोस्तों के साथ खास तस्वीरें साझा करती रहती हैं। लेकिन इस बार सुहाना खान अपने देसी लुक की वजह से फैंस की तारीफ लूट रही हैं। दरअसल, सुहाना खान की कुछ तस्वीरें बॉलीवुड के चहेते डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने साझा की है। बता दें की ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर मनीष मल्होत्रा ने सुहाना खान की लहंगे में रेडी तस्वीरें साझा की है। जिसमे वो सफेद रंग के लहंगा और चोली में तैयार हैं। वहीं 21 साल की सुहाना इस लहंगे को पहन गॉर्जियस लुक में नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है की सफेद चिकनकारी के इस लहंगे के साथ सुहाना ने स्ट्रैपी ब्लाउज को चुना है। जिसकी प्लजिंग नेकलाइन इसे स्टनिंग लुक देने के लिए काफी दिख रही है। वहीं इस लहंगे के साथ सुहाना हाई पोनीटेल और कानों में झुमके मैच किए रेडी है। जबकि गॉर्जियस बैकलेस ब्लाउज शानदार लुक दे रहा है। वहीं सुहाना ने इस सफेद चिकनकारी लहंगे को ड्यूई बेस मेकअप और पिंक शेड की लिपस्टिक के साथ पूरा किया है। सुहाना खान की इन तस्वीरों पर एक फैन ने कमेंट बॉक्स में लिखा है 'हुस्न है सुहाना'