Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 1 Mar 2023 5:32 pm IST


लाखों की नौकरी छोड़ पल्लवी ने शुरू किया स्टार्टअप, 1800 बुनकरों को दिया रोजगार, अब 60 करोड़ है कपनी का टर्नओवर


आज भी कई इलाकों में महिलाओं को घर से बाहर निकलकर काम करने की इजाजत नहीं होती है। वहीं कुछ महिलाएं आज अपने दम पर आसमान छू रही हैं। नागपुर से ताल्लुक रखने वाली पल्लवी मोहाडीकर ऐसी ही  महिलाओं में हैं जिन्होंने न सिर्फ अपनी जीवन सुधारा बल्कि सैकड़ों लोगों को रोजगार भी दिया। वर्तमान में पल्लवी की कंपनी का सालाना टर्नओवर 60 करोड़ रुपए है और उनकी कंपनी में हजारों लोग जॉब कर रहे हैं।
नागपुर  के एक आम परिवार में जन्मी पल्लवी मोहाडीकर के घर की आर्थिक स्थिति कुछ ज्यादा अच्छी नहीं थी। बावजूद इसके  उनके पिता ने अपने बच्चे को पढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। दरअसल, वे चाहते थे कि उनकी बेटी एक सफल व्यक्ति बने। वहीं बेटी ने भी अपने पिता के ख्वाहिशों पर खरा उतरने के लिए दिन रात मेहनत की। पल्लवी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा कंप्लीट करने के बाद आईआईएम लखनऊ से एमबीए की पढ़ाई की। इसके बाद इन्हें एक कंपनी के नौकरी मिल गई।
पल्लवी बुनकरों की परेशानियों से अच्छी तरह वाकिफ थीं क्योंकि उनके यहां कोसा सिल्क से हैंडीक्राफ्ट साड़ियां बनाई जाती हैं। ऐसे में उन्होंने यह निश्चय किया कि वह बुनकरों के लिए कुछ ऐसा करेंगी जिससे उनकी परेशानियां दूर किया जा सके। बुनकरों के हालात बदलने के मकसद से पल्लवी ने नौकरी छोड़ दी और साल 2017 में एक स्टार्टअप शुरू किया। इस काम में उनके पति ने उन्हें भरपूर सहयोग दिया। उनके पति का नाम डॉक्टर अमोल पटवारी है। धीरे-धीरे पल्लवी ने लगभग 1800 बुनकरों को एक साथ जोड़ा और अपने प्रोडक्ट की मार्केटिंग की। कुछ ही वर्षों की मेहनत के बाद उन्हें उनके स्टार्टअप में बड़ी सफलता मिली और वे सफल बिजनेस वूमेन बन गईं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उनकी कंपनी का सालाना टर्न ओवर 60 करोड़ रुपए है।