Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 18 Dec 2021 9:25 pm IST


सूया गांव में स्वतंत्रता सेनानी स्व. खेम सिंह की मूर्ति का अनावरण


ब्लॉक देवाल के सूया गांव के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. खेम सिंह बिष्ट की मूर्ति को उनके पैतृक गांव में स्थापित किया गया। शुक्रवार को मूर्ति का अनावरण जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में पहुंचे मुख्य अतिथि देवाल तहसील के प्रभारी अर्जुन बिष्ट ने किया। उन्होंने कहा कि खेम सिंह बिष्ट का जीवन देश के लिए समर्पित था। आजादी से पूर्व उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत से लोहा लिया और उसके बाद भी वे सामाजिक कार्यों से जुड़े रहे।