Read in App


• Tue, 1 Jun 2021 11:49 am IST


जिले की बाढ़ चौकियों और नदियों की हुई जीपीएस मैपिंग


उधमसिंह नगर-मानसून में संभावित आपदाओं को देखते हुए जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी हैं। आपदा प्रबंधन विभाग ने सभी 29 बाढ़ चौकियों के साथ ही नदियों की जीपीएस मैपिंग कर ली है। इससे आपदा के समय अलर्ट करने के साथ ही प्रभावितों तक जल्द राहत सामग्री पहुंच सकेगी। डीएम ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को लोगों को सचेत करने के लिए नदियों के आसपास चेतावनी बोर्ड लगाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही नदियों के आसपास रहने वाले लोगों और संबंधित ग्राम प्रधान को जलस्तर बढ़ने पर लाउडस्पीकर, व्हाट्सएप ग्रुप और अन्य माध्यमों से सूचना प्रसारित करने की व्यवस्था करने को कहा गया है।