Read in App


• Sun, 20 Dec 2020 2:35 pm IST


रात में डेढ़ डिग्री तक बढेगा पारा, मिलेगी ठंड से आंशिक राहत


देहरादून। मौसम विभाग ने आज प्रदेश में मौसम में कुछ सुधार की उम्मीद जताई है। इससे दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी होने और लोगों को ठंड से मामूली राहत मिलने की संभावना है। प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की धूप छाई है तो कई जगह कोहरा बना हुआ है।
शनिवार को सुबह कोहरे के कारण धूप भी काफी देर से निकली। साथ ही तेज ठंडी हवाएं भी चलती रहीं। इसके कारण लोगों को सुबह के समय तेज ठंड से जूझना पड़ा। हालांकि दिनभर अच्छी धूप खिली रही और तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई।
शाम होते-होते एक बार फिर सर्द हवाएं चलने लगी और ठंडक बढ़ गई। रात होते-होते ठंड बढ़ने लगी। लोगों ने गर्म कपड़ों और अलाव के सहारे खुद को गर्म रखने का प्रयास किया। शनिवार रात राजधानी में न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने आज भी मौसम इसी तरह का बना रहने की संभावना जताई है। हालांकि रात के तापमान में करीब डेढ़ डिग्री तक की बढ़ोत्तरी हो सकती है, जिससे लोगों को भीषण ठंड से कुछ राहत मिल सकती है।