Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 9 May 2022 1:00 pm IST


चारधाम यात्रा : यमुनोत्री पैदल मार्ग पर एक और यात्री की मौत


उत्तरकाशी: यमुनोत्री पैदल मार्ग पर रविवार को मुंबई के एक यात्री की ह्रदय गति रुकने से मौत हो गई । थाना प्रभारी निरीक्षक गजेंद्र बहुगुणा ने बताया कि यमुनोत्री पैदल मार्ग पर जानकीचट्टी से कुछ दूरी पर यमुनोत्री धाम जाते समय जगदीश मीठा दुबे (60) पुत्र मीठा लाल दुबे निवासी अरुणा अपार्टमेंट साईं बाबा मंदिर ,मीरा रोड़ बाहिन्दर मुंबई की हृदय गति रुकने से मौत हो गई ।पुलिस ने पंचनामा की कार्यवाही कर शव को परिजनों को सौंप दिया। बीती तीन मई से आठ मई रविवार तक यमुनोत्री यात्रा मार्ग पर नौ तीर्थ यात्रियों की हृदय गति रुकने से मौत हो चुकी है।