Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 29 Nov 2021 5:44 pm IST


अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत


रुद्रपुर। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को बिलखते छोड़ गया है। हरिपुरा बाजपुर निवासी गुंसाई दत्त जोशी (52) पुत्र देवीदत्त जोशी यहां प्रीत बिहार कालोनी में किराए के मकान में रहते थे और आवास विकास स्थित किसी कंपनी में काम करते थे। शनिवार की देर शाम गुंसाई अपनी बाइक से हरिपुरा बाजपुर घर जा रहे थे। जैसे ही वह गदरपुर रोड पर यूनिटी लॉ कालेज के सामने पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दोनों बच्चे पॉलीटेक्निक कालेज में अध्ययनरत हैं।