Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 1 Apr 2022 12:00 pm IST


आंखों को कमजोर कर सकती हैं ये 3 मेकअप मिस्टेक


स्किन केयर करते समय आप अक्सर कुछ ऐसी मिस्टेक कर जाते हैं, जिससे आपकी आंखें कमजोर होने लग जाती हैं। ऐसे में बहुत जरूरी है कि आप स्किन केयर रूटीन की इन गलतियों को जान लें, वरना लंबे समय तक ये मिस्टेक होने पर आपकी आंखें कमजोर हो सकती हैं।

आंखें खोलकर फेसवॉश करना- ज्यादातर लोग चेहरे पर फेसवॉश लगाते समय अपने चेहरे को शीशे में देखते हैं, जिससे अक्सर उनकी आंखों में फेसवॉश जाने लगता है। ऐसे में कई केमिकल्स भी उनकी आंखों में चले जाते हैं। आप जानते ही होंगे कि आंखें सबसे सेंसेटिव अंगों में से एक है, इसलिए इन्हें एकस्ट्रा केयर की जरूरत होती है।

काजल या लाइनर गलत तरीके से लगाना - आप फ्लोलेस दिखने के लिए अक्सर काजल को वॉटर लाइन के अंदर तक लगा लेते हैं। जिससे कई बार आपकी आंखों में पानी भी आने लग जाता है। काजल और आईलाइनर में भी केमिकल्स होते हैं इसलिए आपको वॉटर लाइन पर बहुत ध्यान से काजल या लाइनर लगाना चाहिए।

मस्कारे के ब्रश का आंखों में लगना - मस्कारा लगाते समय अक्सर हमें इल्यूजन हो जाता है और पलकों से स्लिप होकर ब्रश आंखों में लग जाता है। ऐसा करने से आपकी आंखों में काफी देर तक दर्द या जलन हो सकती है। ऐसे में मुमकिन हो, तो पलकों को परफेक्ट टचअप देने के चक्कर में मस्कारे को आंखों के अंदर तक न लगाएं।