Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 11 Jan 2023 11:23 am IST

मनोरंजन

दीपिका चिखलिया ने कैमरे के सामने दिखाई ऐसी बोल्डनेस, अंदाज देख हैरान रह गए यूजर्स


टेलीविजन के मोस्ट पॉपुलर शो रामायण में सीता का किरदार निभा चुकी दीपिका चिखलिया ने अपने नए अवतार से नेटीजन्स को हैरान कर दिया है। दीपिका ने कैमरे के सामने कपड़े बदलते हुए अपना वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो को देख कर लोग हक्के-बक्के रह गए हैं। दीपिका के कैमरे के सामने कपड़े बदलने की वजह से उन्हें ट्रोलिंग का  भी सामना करना पड़ रहा है।
 पौराणिक धारावाहिक 'रामायण'  में सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया अपने लेटेस्ट वीडियो की शुरुआत में सफेद कलर की टी-शर्ट और ब्लू पजामा में नजर आ रही हैं। साथ ही एक्ट्रेस का लुक भी एकदम सीधा-सादा दिखाई दे रहा है तभी पलक झपके उनका लुक एकदम से बदल जाता है औऱ दीपिका प्रिंटेड शर्ट और पजामा वाली ड्रेस में नजर आने लगती हैं। दीपिका का ये ग्लैम अंदाज देख यूजर्स चौंक गए। इस लेटेस्ट वीडियो की वजह से अब उन्हें इंटरनेट पर खूब ट्रोल किया जा रहा है। बता दें कि एक्ट्रेस को अभी भी कुछ लोग रामायण की सीता मानते हैं। एक यूजर ने कमेंट किया- आप रामायण से अच्छी-सी सीख देने वाले क्लिप भी डालिए।' वहीं दूसरे ने उनका मजाक बनाते हुए लिखा- राम जी के बर्थडे में जा रही हैं क्या?