Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 2 Nov 2021 2:30 pm IST


आपसी विवाद पर ग्राम प्रहरी की हत्या


कीर्तिनगर विकासखंड के थाती डागर गांव में आपसी विवाद में ग्राम प्रहरी की हत्या कर दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कोतवाली निरीक्षक कीर्तिनगर चंद्रभान सिंह ने बताया कि थाती डागर गांव के रमेश लाल व ग्राम प्रहरी धर्म सिंह नेगी के बीच सोमवार देर शाम को किसी बात को लेकर विवाद हो गया।
विवाद बढ़ने पर रमेश लाल ने धर्म सिंह नेगी(61) के सिर पर किसी भारी चीज से प्रहार कर दिया। इससे धर्म सिंह के सिर पर गहरी चोट आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।  देर शाम लोगों ने उन्हें झगड़ते हुए देखा। सिंह ने बताया कि मामले में आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।