Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 16 Nov 2021 6:37 pm IST


भाजपाइयों ने दिल्ली सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन


भाजपाइयों ने दिल्ली की केजरीवाल सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। आक्रोशित भाजपाइयों का कहना था कि दिल्ली की बदतर हालत कर चुके सीएम केजरीवाल अब चुनाव में उत्तराखंड की जनता को गुमराह करने का काम कर रहे हैं।

मंगलवार को भाजपाई भाजयुमो के पूर्व महानगर अध्यक्ष श्याम पंत और महामंत्री राजेश रावत के नेतृत्व में लैंसडाउन चौक पर एकत्र हुए। यहां केजरीवाल सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला फूंका। पूर्व अध्यक्ष श्याम पंत ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की जनता को बड़े-बड़े सपने दिखाए गए थे, लेकिन आज दिल्ली की जनता स्वयं को ठगा महसूस कर रही है। दिल्ली में प्रदूषण की वजह से सांस लेना मुश्किल हो रखा है, लॉकडाउन जैसी स्थिति बनी हुई है। सुप्रीम कोर्ट भी दिल्ली सरकार को फटकार लगा चुकी है।