Read in App


• Fri, 12 Feb 2021 3:37 pm IST


मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री अकादमी पहुंचे भगत सिंह कोश्यारी


महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी आज मसूरी पहुंचे। लाल बहादुर शास्त्री अकादेमी में चल रहे इंडक्शन प्रोग्राम के समापन समारोह में राज्यपाल कोश्यारी ने आज शिरकत की। बता दें, कोश्यारी सुबह ९ बजकर ४५ मिनट पर अकादमी पहुंचे। इस कोर्स में पदोन्नत आईएएस  प्रतिभाग कर रहे हैं। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के मसूरी दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतज़ाम किये गए हैं।