Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 30 Jun 2022 3:47 pm IST


गल्ला विक्रेताओं ने किया जिला मुख्यालय में प्रदर्शन


बागेश्वर : अपनी लंबित मांगों को लेकर सरकारी गल्ला विक्रेता संघ ने जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया। जल्द समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। संघ से जुड़े लोग गुरुवार को राधाकृष्ण मंदिर में पहुंचे। यहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि जिले में पूर्ति विभाग ने बायोमैट्रिक प्रणाली लागू तो कर दी है। लेकिन इसमें कई खामियां हैं। इन्हें दूर करने की मांग की है। इस मौके पर अध्यक्ष नवीन रावत, सचिव अशेकर बिष्ट, कोषाध्यक्ष नवीन चंद्र आर्य आदि मौजूद रहे।