Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 31 Jul 2021 8:00 am IST


उत्‍तराखंड में नौकरशाही को ढर्रे पर लाने के बाद विकास को रफ्तार


देहरादून। नौकरशाही पर कुछ हद तक अंकुश लगाने और समस्याओं के निराकरण को लेकर उनकी जवाबदेही तय करने के बाद अब प्रदेश में विकास कार्यों को गति देने की तैयारी है। कोरोना की वजह से सुस्त पड़ी विकास की गतिविधियों के लिए सरकार नए कदम उठा सकती हे। युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने एक माह से कम कार्यकाल में सबसे पहली प्राथमिकता नौकरशाही को साधने की रखी है। इसकी शुरुआत मुख्य सचिव को बदलकर की गई। इसके बाद शासन में आला अधिकारियों से लेकर जिलों में भी बदलाव किया जा चुका है। हालांकि, इस बदलाव को अभी आगे भी अंजाम दिया जाना है। इस संबंध में कसरत चल रही है। अब मुख्यमंत्री ने नौकरशाह को टास्क दे दिया है।