Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 2 Jun 2022 11:35 am IST


रुद्रप्रयाग : 75 अमृत सरोवरों का होगा निर्माण


जिले में आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम में मिशन अमृत सरोवर का शुभारंभ ग्राम पंचायत घिमतोली के मोर सिंह नामक तोक से किया गया। मिशन अमृत सरोवर में जिले में कुल 75 अमृत सरोवरों का निमार्ण किया जाएगा। जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह एवं मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। कुल 75 अमृत सरोवरों में विकासखंड अगस्त्यमुनि में 36, जखोली में 26 तथा विकासखंड ऊखीमठ में 13 अमृत सरोवरों का निर्माण किया जाएगा। प्रधानमंत्री की महत्वकांक्षी योजना जल संरक्षण की ओर की शुरुआत जनपद के घिमतोली से की गई। यहां निर्मित किए जाने वाले अमृत सरोवर की जल संग्रहण क्षमता 1 लाख लीटर से भी अधिक होगी। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि योजना में जलाशयों के निर्माण के साथ ही उनके संरक्षण व सौंदर्यीकरण पर भी कार्य किया जाएगा। उन्होंने संबंधित विभागीय अफसरों को 15 अगस्त तक सभी अमृत सरोवरों में पौधरोपण, चैकडैम व फैंसिंग करवाए जाने के भी निर्देश दिए।