Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 28 Aug 2021 10:29 am IST


धान की खेती के लिए अमृत बनकर बरसी बारिश


 एक सप्ताह बाद रुद्रपुर में शुक्रवार को आधे घंटे हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं धान की खेती के लिए बारिश अमृत बनकर बरसी। शुक्रवार दोपहर एक बजे मूसलाधार बारिश हुई। शहर के डीडी चौक, अग्रसेन चौक के पास सड़कों में पानी भर गया। स्कूल से लौट रहे बच्चे भीगते हुए घर पहुंचे। काश्तकारों के अनुसार, धान की फसल के लिए बारिश फायदेमंद रहेगी, क्योंकि कई जगहों पर पानी की कमी होने पर फसल सूखने के कगार पर थी।