Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 3 May 2023 11:00 am IST

राजनीति

पवार के अध्यक्ष पद छोड़ने के बाद बदली महाराष्ट्र की सियासत, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने लगाए ये कयास...


राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी यानि राकांपा अध्यक्ष शरद पवार ने बीती दोपहर एलान किया कि, वो पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे रहे हैं। 

पवार ने पद से इस्तीफा देने की बात कही, जिसके बाद भाजपा ने राजनीति में बड़े बदलाव की संभावना जताई है। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि, महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। काफी दिनों से महाराष्ट्र की राजनीति में उथल-पुथल चल रही है। कुछ बातचीत चल रही है। यह उसी का नतीजा है। 

इसके अलावा घोष ने कहा कि, एनसीपी का अस्तित्व संकट में है, शरद पवार अपनी सत्ता खो रहे हैं। जिस तरह से पवार पावर लेकर चल रहे थे, वो पावर अब खतरे में है। महाराष्ट्र की राजनीति में बहुत बड़ा बदलाव होने वाला है। उन्होंने आगे कहा कि उन्हें लगता है कि वहां जिस आधार पर लोगों ने वोट दिया था, उसी को देखते हुए राजनीति हो रही है।