Read in App


• Fri, 26 Jul 2024 3:40 pm IST


दिव्यांग कार रेसलर दिग्विजय सिंह को राज्यपाल गुरमीत सिंह ने किया सम्मानित


विश्व रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करने वाले दिव्यांग खिलाड़ी दिग्विजय सिंह को राज्यपाल गुरमीत सिंह ने प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया. दिग्विजय सिंह का नाम मोटर स्पोर्ट्स में 4 विश्व रिकॉर्ड और 2 इंडिया रिकॉर्ड के साथ 6 रिकॉर्ड में दर्ज हो चुका है. दिग्विजय सिंह जन्म से ही दिव्यांग हैं. दिग्विजय ने एथलेटिक्स में अभी तक राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में 45 मेडल जीतकर उत्तराखंड का मान बढ़ाया है.

दिव्यांग खिलाड़ी दिग्विजय सिंह कार और बाइक रेसिंग के अलावा अनेक प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चुके हैं. दिव्यांग खिलाड़ी दिग्विजय सिंह ने साल 2020 में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित गमबाल इंडिया 2020 की रैली में कन्याकुमारी से आगरा तक की 3 हजार किलोमीटर की दूरी मजह 58 घंटे में पूरी की थी, इस दूरी को 60 घंटे में तय करना था. इसके अलावा साल 2021 में गुंबल इंडिया नामक संस्था की ओर से गुजरात के कोटेश्वर धाम से अरुणाचल प्रदेश में चीन सीमा पर स्थित देश के अंतिम गांव काहो तक 4 हजार किलोमीटर की कार रेस 76 घंटे में पूरी की थी.