Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 19 Jul 2023 11:28 am IST

खेल

बैडमिंटन : भारत के सात्विक के नाम विश्व रिकॉर्ड , कर दिखाया ये कारनामा


भारत के स्टार खिलाड़ी सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी ने 565 किमी प्रति घंटा की रफ्तार के स्मैश के साथ बैडमिंटन में किसी पुरुष खिलाड़ी द्वारा सबसे तेज ‘हिट’ का गिनीज विश्व रिकॉर्ड बनाया है। हाल में चिराग शेट्टी के साथ मिलकर इंडोनेशिया ओपन सुपर 1000 का खिताब जीतने वाले सात्विक ने इसके साथ ही मई 2013 में बनाए मलयेशिया के टेन बून हियोंग के 493 किमी प्रति घंटे के एक दशक से भी पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया।सात्विक का स्मैश किसी फॉर्मूला वन कार द्वारा हासिल की गई 372.6 किमी प्रति घंटे की सबसे तेज रफ्तार से भी अधिक तेज था। महिला वर्ग में सबसे तेज बैडमिंटन ‘हिट’ का रिकॉर्ड मलयेशिया की टेन पियर्ली के नाम है, जिन्होंने 438 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से शॉट लगाया था।