Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 2 Nov 2022 11:11 am IST


हरियाणा : सरपंच-पंच चुनाव के दौरान दो गुटों में पथराव, दो गंभीर, फिर शुरु कराया गया मतदान...


हरियाणा में प्रथम चरण के नौ जिलों में आज सरपंच-पंच के लिए मतदान जारी है। सुबह से ही लोगों की भीड़ मतदान केन्द्रों पर पहुंच चुकी है। 

राज्य के भिवानी, झज्जर, जींद, कैथल, महेंद्रगढ़, नूंह, पंचकूला, पानीपत और यमुनानगर जिले में सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोट डाले जाएंगे। वहीं नारनौल में निजामपुर खंड के गांव रोपड़ सराय में मतदान केंद्र के बाहर दो गुटों में पथराव की घटना सामने आयी है। 

पथराव में 10 से 12 लोग घायल हो गए, जिनमें दो गंभीर हैं। सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण मौके पर पहुंचे। गंभीर रूप से घायलों को जयपुर ले जाया गया। इसके साथ ही मतदान केंद्र पर वोटिंग जारी करायी गयी।