Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 12 Aug 2021 8:25 am IST


World Elephant Day: बीते 20 साल में उत्तराखंड में गजराज का कुनबा बढ़ा


 World Elephant Day राष्ट्रीय विरासत पशु हाथी उत्तराखंड की शान बढ़ा रहा है। यहां राजाजी, कार्बेट राष्ट्रीय उद्यान समेत अन्य वन प्रभागों में हाथियों की संख्या बढ़ रही है। इसके साथ ही वन विभाग की चुनौतियां भी बढ़ गई हैं। वन क्षेत्र घटने लगा है और हाथियों की चहलकदमी सीमित हो रही है। ऐसे में मानव-वन्यजीव संघर्ष भी बढ़ने लगा है। हाथियों की सुरक्षा की दिशा में वन विभाग के प्रयास भी निराशाजनक हैं। खासकर राजाजी पार्क और इससे लगे क्षेत्रों में हाथियों की सुरक्षा और मानव संघर्ष रोकने में विभाग नाकाम साबित हुआ है।