Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 24 Sep 2021 5:48 pm IST

ब्रेकिंग

धान खरीद पर किसानों की चक्का जाम की चेतावनी


एक अक्टूबर से प्रदेश में धान की खरीद शुरू करने की मांग को लेकर उधमसिंह नगर के खटीमा में किसानों ने बैठक का आयोजन किया। बैठक में ये फैसला लिया गया कि अगर सरकार 1 अक्टूबर से धान खरीद की समुचित व्यवस्था नहीं करती है। तो जिले में चक्का जाम कर आंदोलन किया जाएगा, साथ ही 27 सितंबर को भारत बंद के आंदोलन को सफल बनाने के लिए रणनीति बनाई गई।