Read in App


• Sat, 13 Mar 2021 11:48 am IST


दांडी मार्च ने हिला दी थी अंग्रेजी हुकूमत की जड़ें ...डॉ सुनील बत्रा


हरिद्वार । एस.एम.जे.एन. पी.जी. काॅलेज में  ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ पखवाड़े के अन्तर्गत विचार गोष्ठी का आयोजन माँ सरस्वती वन्दना व द्वीप प्रज्जवलित कर विचार गोष्ठी का उद्धघाटन किया गया। 

विचार गोष्ठी में काॅलेज के प्राचार्य डाॅ. सुनील कुमार बत्रा ने बताया कि महात्मा गाँधी सहित 78 लोगों द्वारा अहमदाबाद साबरमती आश्रम से समुद्र तटीय गांव दांडी तक पैदल यात्रा करके 06 अप्रैल 1930 को नमक हाथ लेकर नमक विरोधी कानून भंग किया था। डाॅ. बत्रा ने बताया कि साबरमती आश्रम से गांव दांडी तक की करीब 388 किलोमीटर लम्बी दूरी उन्होंने 24 दिन में पूरी की थी। इस आन्दोलन ने सम्पूर्ण देश में अंग्रेजों के खिलाफ व्यापक जनंसघर्ष को जन्म दिया था। उन्होंने बताया कि दांडी मार्च महात्मा गाँधी के नेतृत्व में आयोजित की गयी वह यात्रा थी जिसके द्वारा गांधी जी ने अंग्रेजों के कठोर नमक कानून को तोड़ा था। गांधी जी  ने काले नमक कानून को तोड़ कर भारत वासियों को आत्मनिर्भर होने के साथ-साथ देश की आजादी का मार्ग प्रशस्त किया था।

मुख्य अनुशासन अधिकारी डाॅ. सरस्वती पाठक ने विस्तारपूर्वक सविनय अवज्ञा आन्दोलन पर अपने विचार प्रस्तुत किये। उन्होंने बताया कि दांडी मार्च में महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था।

राजनीति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष विनय थपलियाल ने तुलनात्मक परिप्रेक्ष्य में अमेरिका के बोस्टन-टी पार्टी का सन्दर्भ लेते हुए दांडी मार्च के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा की। 

अधिष्ठाता छात्र कल्याण एवं इतिहास विभागाध्यक्ष डाॅ. संजय कुमार माहेश्वरी ने  कहा कि ऐतिहासिक दांडी नामक सत्याग्रह ने ब्रिटिश साम्राज्य की नींव हिलाकर रख दी थी  । उन्होंने बताया कि ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ दिनांक 12 मार्च, 2021 से 05 अप्रैल, 2021 तक मनाया जायेगा जिसका समापन 06 अप्रैल, 2021 को होगा। इसमें विभिन्न कार्यक्रम जैसे सम्मेलन, विचार गोष्ठी, निबन्ध् प्रतियोगिता, सेमीनार, रंगोली प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता, ‘आजादी के मतवाले संगीत कार्यक्रम’, राष्ट्रीय स्वतंत्रता आन्दोलन पर ‘आॅन द स्पाॅट क्विज ’एवं नशा मुक्त भारत आयोजित किये जायेंगे। कार्यक्रम में समन्वयक श्रीमती रिंकल गोयल व सह समन्वयक पंकज यादव का विशेष योगदान रहा। 

विचार गोष्ठी में डाॅ. मन मोहन गुप्ता, मोहन चन्द्र पाण्डेय, डाॅ. विजय शर्मा, डाॅ. पदमावती तनेजा, डाॅ. पूर्णिमा सुन्दरियाल, विवेक मित्तल, दिव्यांश शर्मा, डाॅ. रजनी सिंघल, डाॅ. आशा शर्मा, डाॅ. मोना शर्मा, अंकित अग्रवाल, डाॅ. सुगन्धा वर्मा, डाॅ. निविन्धया शर्मा, श्रीमती स्वाति चोपड़ा, काॅलेज के छात्र जसवीर सिंह, प्रभजोत सिंह, धर्मप्रीत सिंह, उत्सव आनन्द, काजल, दीपांशु बालियान, मनीषा, शिखा सौंधी, आकाश कश्यप आदि उपस्थित रहे।