Read in App


• Tue, 13 Apr 2021 8:30 pm IST


मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा ने किया सड़क निर्माण कार्य का उद्घाटन


हरिद्वार। नगर निगम से प्रस्तावित वार्ड नंबर 50 मैदानियान शाहगली में 120 मीटर टाईल्स बिछाने के निर्माण कार्य का उद्घाटन मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा ने किया। इस दौरान वार्ड पार्षद नीलोफर अंसारी, प्रतिनिधि हाजी शाहबुद्दीन अंसारी, कांग्रेस एससी विभाग के जिला अध्यक्ष सुनील कड़च्छ, तासीन अंसारी भी मौजूद रहे। इस अवसर पर मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा ने कहा कि वार्डो की समस्याओं को प्रमुखता से हल किया जाना न्यायसंगत है। शाह गली के क्षेत्र निवासी काफी समय से रोड़ निर्माण की मांग कर रहे थे।
सड़क बनने से शाहगली निवासियों को राहत मिलेगी। अशोक शर्मा ने कहा कि जनसमस्याओं के निराकरण को लेकर मेयर अनिता शर्मा वार्ड पार्षदों को भरपूर सहयोग कर रही हैं। नगर निगम से प्रस्तावित योजनाओं को वार्डो में लागू कराया जा रहा है। पार्षद प्रतिनिधि शाहबुद्दीन अंसारी ने शाहगली में सड़क निर्माण पर प्रशंसता व्यक्त करते हुए कहा कि मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा जनसमस्याओं के समाधान में सहयोग करते हैं। बिना भेदभाव के वार्डो का चहुंमुखी विकास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि काफी समय से क्षेत्र निवासी सड़क निर्माण की मांग करते चले आ रहे थे।
वार्ड मे पथ प्रकाश, सफाई व्यवस्था, सीवर की समस्या का समाधान भी किया जा रहा है। मेयर अनिता शर्मा वार्ड पार्षदों की समस्याओं को तुरंत हल करने में विश्वास रखती है। सुनील कड़च्छ व तासीन अंसारी ने मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा व पार्षद नीलोफर का आभार जताया और कहा कि वार्ड वासियों की समस्याओं का प्रमुखता से हल करना ही जनप्रतिनिधियों का कर्तव्य बनता है। इस दौरान अन्सार, इकराम तन्नू पीरजी,शाहनवाज खान, सुनील शर्मा, आदि ने सडक बनने पर आभार प्रकट किया।