Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 21 Sep 2022 3:00 am IST

अपराध

पति ने प्रेमिका के साथ मिलकर कराई थी हत्या, कुल 6 लोगों ने रची थी हत्या की साजिश


महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के पनवेल रेलवे स्टेशन के पास मृत पाई गईं 29 साल की डिजिटल मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव प्रियंका रावत की मौत के रहस्य पर से पर्दा उठ गया है।

नवी मुंबई पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि, प्रियंका की हत्या उसके पति ने अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर कराई है। इस मामले में फिलहाल प्रियंका के पति, उसकी गर्लफ्रैंड समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि 15 सितंबर को पनवेल रेलवे स्टेशन के पास  प्रियंका रावत की गला काटकर हत्या कर दी गई थी।

कुल छह लोगों ने मिलकर प्रियंका रावत की हत्या की साजिश  रची थी। गिरफ्तार किए गए तीन लोगों के अलावा, अन्य तीन एक गिरोह के सदस्य हैं, जिसे महिला को ₹3 लाख में मारने का ठेका दिया गया था।