Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 9 Aug 2021 8:00 pm IST


तीलू रौतेली पुरस्कार पर उठ रहे सवालों का रेखा आर्या ने दिया करारा जवाब


महिला सशक्तीकरण के तहत शिक्षा खेल समाजसेवा पर्यावरण स्वरोजगार समेत कई क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य के लिए दिए तीलू रौतेली पुरस्कार इस बार विवाद में रहा। विपक्ष ने सरकार पर इस पुरस्कार को लेकर आरोप लगाते हुए चयन प्रक्रिया पर सवाल उठाए। महिला सशक्तीकरण और बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए चयन में कहीं किसी भी तरह का कोई पक्षपात नहीं हुआ है। रेखा आर्या ने सवाल उठाया कि कोरोनाकाल में जिन महिलाओं ने अपने जीवन की परवाह न करते हुए जरूरतमंदों की मदद की क्या वे पुरस्कार की हकदार नहीं हैं।