Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 5 Jan 2022 10:30 am IST

राजनीति

कांग्रेस में अंर्तकलह जारी, पार्टी गुटों में बंटी हुई है: पुष्पा चौहान


उत्तरकाशी: आप की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पुष्पा चौहान ने कहा कि गंगोत्री विधान सभा में कांग्रेस अंर्तकलह से जूझ रही है। कांग्रेस अलग-अलग गुटों में बंटी हुई है। जिसका फायदा सीधे आम आदमी पार्टी को मिलेगा। बता दें, मंगलवार को जोशियाड़ा स्थित पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पुष्पा चौहान ने कहा कि भाजपा व कांग्रेस के झूठे आश्वसनों से गंगोत्री विधान सभा की जनता तंग आ चुकी है और वह परिवर्तन चाहती है। विधान सभा चुनाव के लिए जहां कुछ दिन ही शेष रह गए हैं, वहीं कांग्रेस पार्टी में अब अंर्तकलह दिखाई देने लगी है। यहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश संगठन को एक पत्र प्रेषित कर पूर्व विधायक को टिकट न दिए जाने की मांग की है। जिसके लिए उन्होंने कर्नल कोठियाल को टक्कर देने के लिए पूर्व सीएम हरीश रावत व वर्तमान सीएम पुष्कर सिंह धामी को गंगोत्री विधान सभा से चुनाव लड़ने का न्यौता दिया है।