Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 28 May 2023 3:43 pm IST


मुनस्यारी में राज्यपाल गुरमीत सिंह ने ITBP जवानों का हौसला बढ़ाया


पिथौरागढ़ः उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रि) गुरमीत सिंह पिथौरागढ़ के दो दिवसीय दौरे पर हैं. आज राज्यपाल गुरमीत सिंह मुनस्यारी पहुंचे. जहां उन्होंने आईटीबीपी गेस्ट हाउस में जवानों से मुलाकात की. उन्होंने अपने सेवाकाल के अनुभव और घटनाओं को आईटीबीपी के जवानों के साथ साझा किया. साथ ही उनका हौसला बढ़ाया.राज्यपाल गुरमीत सिंह ने आईटीबीपी के जवानों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि यह उनके लिए गर्व की बात है कि उन्हें भारत तिब्बत सीमा पर देश की सेवा करने का अवसर मिला है. इस दौरान राज्यपाल स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से भी मिले. उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से उनकी आय के बारे में जानकारी ली. उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की आय बढ़ाने के लिए समुचित प्रयास किए जाएं.