Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 29 Dec 2021 8:00 am IST


महिला मंगल दलों ने दी शानदार प्रस्तुतियां


रुद्रप्रयाग: ब्लॉक स्तरीय युवा महोत्सव में महिला मंगल दलों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी। प्रतियोगिता में 50 महिला मंगल दलों ने प्रतिभाग किया। विजेताओं को पुरस्कार भेंट कर सम्मानित किया गया। ब्लॉक सभागार में युवा महोत्सव का शुभारंभ करते हुए विधायक मनोज रावत ने किया। कहा कि युवा महोत्सव का उद्देश्य नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ना है। युवा महोत्सव में लोकगीत व लोकनृत्य प्रतियोगिता में महिला मंगल दल जहंगी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि लोकगीत में ममंद डुंगरी व क्यूंजा और लोकनृत्य में ममंद भणज नारी ने क्रमश: द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।