Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 20 Dec 2022 7:00 pm IST

नेशनल

फ्रांस के आर्केटेक्चर ने बनाया अनोखा शहर, विशेषताएं जानिए आप भी हो जाएंगे कायल...


फ्रांस भी अपने आप में एक अनोखा देश है। लेकिन ये जल्द ही एक आर्केटेक्चर के लिए विश्व प्रसिद्ध होने वाला है। 

दरअसल, यहां एक आर्किटेक्ट ने समुद्री मछली मंता रे के आकार का एक शहर का नक्शा तैयार किया है। इसमें 7000 लोगों के रहने के लिए हाई क्लास सुविधा दी गयी है। जिसमें यहां रहने वाले विज्ञान पर शोध भी कर सकेंगे।

फ्रांसीसी आर्किटेक्ट जैक्स रौगेरी का कहना है कि, मैंने सिटी ऑफ मरीन्स को आम लोगों से ज्यादा उन शोधकर्ताओं, शिक्षाविदों और छात्रों के लिए डिजाइन किया है, जो समुद्री जीवन का पता लगाना चाहते हैं। रौगेरी ने बताया कि, यहां की कानून व्यवस्था यूएन मानकों के आधार पर होगी।