Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 26 Sep 2021 7:00 am IST


प्रत्येक विधानसभा में दस हजार नए सदस्य बनाएगी कांग्रेस : भंडारी


कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र भंडारी ने कहा कि प्रदेश की प्रत्येक विधानसभा में दस हजार नए सदस्य पार्टी से जोड़े जाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर पार्टी की विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाने की अपील की। शनिवार को स्थानीय होटल में कांग्रेस की बैठक हुई।

बैठक में कांग्रेस चुनाव अभियान समित के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सभी कार्यकर्ता पूर्ण समर्पण भाव से कार्य करें। प्रदेश की जनता भाजपा की डबल इंजन की सरकार से त्रस्त है। वह बदलाव के लिए कांग्रेस की ओर उम्मीदों से देख रही है। सह प्रभारी गंगा पंचोली ने पूरी ताकत से कार्यकर्ताओं को एकजुटता की अपील की। एससी विभाग के जिलाध्यक्ष कैलाश मोहन ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए गरुड़ में अशोकवर्धन, कपकोट में चंचल राम, को ब्लाक अध्यक्ष बनाया। गणेश ऐठानी ब्लाक मीडिया प्रभारी मनोनीत हुए। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक, सज्जन लाल टम्टा, भैरव नाथ टम्टा, बालकृष्ण, ललित फस्र्वाण, रंजीत दास, धीरज कोरंगा, गीता रावल, हरीश ऐठानी, राजेंद्र टंगड़िया, कवि जोशी, अंकुर उपाध्याय, महेश पंत आदि मौजूद थे।