Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 5 Feb 2022 10:46 am IST

राजनीति

केशर सिंह नेगी और सतपाल महाराज के बीच सीधी टक्कर


पौड़ी: चौबट्टाखाल विधानसभा सीट इस समय सबसे हॉट सीटों में एक है। जहां बीजेपी प्रत्याशी सतपाल महाराज और कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी केशर सिंह नेगी के बीच में सीधी टक्कर चल रही है। पोखड़ा के पूर्व प्रमुख सुरेंद्र सिंह का कहना है चौबट्टाखाल विधानसभा सीट से कांग्रेस भारी बहुमत से जीतेगी। शुक्रवार को सतपुली में हुई पत्रकार वार्ता में पूर्व प्रमुख पोखड़ा सुरेंद्र सिंह रावत ने कहा कि चौबट्टाखाल विधानसभा सीट में कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर कांग्रेस प्रत्याशी केशर सिंह नेगी के लिए कार्य कर रहे हैं। कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता अब एकजुट हो चुके हैं व एकसाथ मिल कर कार्य कर रहें हैं और केशर सिंह नेगी को इस बार भारी बहुमत से जीत दिलाएंगे।