Read in App


• Fri, 4 Jun 2021 9:38 am IST


बदलापुर में फैक्टरी में गैस रिसाव से मची भारी अफरातफरी, कई लोगों की बिगड़ी तबीयत


महाराष्ट्र के बदलापुर में गुरुवार रात एक फैक्टरी में गैस रिसाव होने से अफरातफरी मच गई। गुरुवार रात 10.22 बजे गैस रिसाव की घटना हुई। इसके बाद आसपास रह रहे लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। फायर ब्रिगेड को तुरंत बुलाया गया और उसने 11.24 बजे गैस रिसाव पर काबू पाया। ठाणे नगर निगम ने कहा कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में हैं और कोई भी घायल नहीं हुआ है।