Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 20 Jul 2022 12:55 pm IST


Covid-19: कोरोना केसों ने पकड़ी रफ्तार, 148 पॉजिटिव मिले; देहरादून जिले में सबसे ज्यादा केस


उत्तराखंड में मंगलवार को कोरोना के 148 नए केस सामने आए। सबसे अधिक 109 केस देहरादून में ही सामने आए। 152 मरीज ठीक भी हुए। मंगलवार को 29772 लोगों ने कोविड सतर्कता डोज भी लगवाई। हेल्थ बुलेटिन के अनुसार देहरादून में 109 केस के अलावा दो केस अल्मोड़ा, दो बागेश्वर, 10 हरिद्वार, 11 नैनीताल, चार पौड़ी, एक रुद्रप्रयाग, दो टिहरी, चार यूएसनगर, तीन उत्तरकाशी में सामने आए।

अब राज्य में कोविड एक्टिव केस की संख्या 666 हो गई है। संक्रमण दर 9.37 प्रतिशत और रिकवरी दर 95.45 प्रतिशत है। मंगलवार को 2205 लोगों के सैंपल भी लिए गए। कुल 33969 लोगों को कोविड वैक्सीन लगी। इसमें से 29772 लोगों ने सतर्कता डोज लगवाई।