Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 29 Apr 2022 5:37 pm IST

जन-समस्या

महाविद्यालय ने निशा खड़का को सम्मानित किया


पिथौरागढ़। एलएसएम महाविद्यालय वनस्पति विज्ञान विभाग ने पूर्व छात्रा निशा खड़का को नेट जीआरएफ में देश में पहला स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया। शुक्रवार को महाविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग में सम्मान कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान प्रभारी प्राचार्य पुष्कर सिंह बिष्ट ने स्मृति चिन्ह देकर उन्हें सम्मानित किया। वक्ताओं ने कहा निशा ने पूरे देश में महाविद्यालय और सीमांत जनपद का नाम रोशन किया है। सभी छात्र-छात्राओं को निशा से प्रेरणा लेनी चाहिए। यहां डॉ. ऋचा पुनेठा, डॉ. कमलेश भाकुनी, डॉ. भारती, डॉ. दीपक कुमार, डॉ. रेनू, प्रयोशाला सहायक हरीश देवलाल, वीरेंद्र जंगपांगी, होशियार भण्डारी, नवीन सेठी, कवीद्र भट्ट सहित कई छात्र-छात्राएं मौजूद |