देहरादून। बढ़ती महंगाई पर उत्तराखंड में सियासत गरमा गई है। कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई के चलते केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया व केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने देहरादून के बल्लूपुर चौक में एकत्रित होकर केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ पेट्रोल डीजल रसोई गैस के बढ़ते दामों के चलते जमकर प्रदर्शन किया।