Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 8 Nov 2022 6:00 am IST


इन राशियों के जातकों को आज मिल सकती है दोहरी खुशखबरी, पढ़िए अपना राशिफल


पंचांग के अनुसार आज 8 नवम्बर, मंगलवार को कार्तिक मास शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है। आज कार्तिक पूर्णिमा और गुरु नानक जयंती पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। राशिफल में बताया गया है कि आज का दिन सभी राशियों के लिए व्यवसायिक और आर्थिक मोर्चे पर सकारात्मक रहेगा साथ छात्रों को भी सफलता प्राप्त होगी। पंचांग के अनुसार आज ब्रह्म मुहूर्त प्रातः 04:53 से 05:46 तक रहेगा और राहुकाल दोपहर 03:00 बजे से 04:30 बजे तक रहेगा, वहीं दिशाशूल उत्तर होगा। आइए दैनिक राशिफल से जानते हैं कैसा रहेगा सभी जातकों के लिए मंगलवार का दिन।

मेष
व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। शासन-सत्ता का सहयोग रहेगा।

वृषभ 
आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रिश्तों में प्रगाढ़ता आएगी।

मिथुन
किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, लेकिन शाही खर्च पर नियंत्रण करना होगा।

कर्क
संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोतिगता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। धन, धान्य में वृद्धि होगी।

सिंह 
महिला अधिकारी का सहयोग रहेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।

कन्या
व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

तुला 
व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। कोई ऐसी बात हो सकती है जो आपके हित में न हो।

वृश्चिक 
दांपत्य जीवन सुखमय होगा। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। शासन-सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। 

धनु 
यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी, लेकिन मौसम के रोग से ग्रसित हो सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

मकर
पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। जीवनसाथी का सहयेाग और सानिध्य मिलेगा।

कुंभ 
सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, लेकिन पारिवारिक महिला से तनाव मिल सकता है। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी।

मीन 
किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। रिश्तों में मजबूती आएगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।