Read in App


• Fri, 7 May 2021 8:33 am IST


गलत तरीके से मास्क पहनने पर 21 लोगों का चालान


रुद्रप्रयाग-पुलिस अधीक्षक अनिल मनराल ने कस्बों का निरीक्षण करते हुए गलत तरीके से मास्क पहनने पर 21 लोगों का चालान किया। उन्होंने लोगों से अपने घरों में ही रहने की अपील करते हुए कोरोना नियमों का पालन करने को कहा।
अगस्त्यमुनि व तिलवाड़ा का निरीक्षण करते हुए सीओ मनराल ने लोगों से मास्क का अनिवार्य प्रयोग करने को कहा। इस दौरान उन्होंने एक व्यक्ति का मास्क न पहनने व 20 का गलत तरीके से मास्क पहनने पर चालान भी किया। कहा कि मास्क से मुंह व नाक ढकी होनी चाहिए।
अन्यथा मास्क पहनने का कोई औचित्य नहीं हैं। उन्होंने थाना व चौकी प्रभारियों को प्रतिदिन बाजार क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए मास्क न पहनने व सामाजिक दूरी का पालन न करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। सीओ मनराल ने बताया कि जिन लोगों के चालान काटे जा रहे हैं, उन्हें पुलिस द्वारा नि:शुल्क चार मास्क भी वितरित किए जा रहे हैं।