Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 4 Mar 2022 10:30 am IST


6 अवैध अतिक्रमण जेसीबी से हटाए गए


उत्तरकाशी: नगर पालिका बड़कोट व विभिन्न विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों ने संयुक्त अभियान चलाकर नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत यमुनोत्री राष्ट्रीय राज मार्ग पर किये गये 6 अवैध अतिक्रमण को जेसीबी मशीन द्वारा हटाया गया। साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग पर अतिक्रमण नहीं करने की भी हिदायत दी गयी। एनएच के किनारे अतिक्रमण के चलते आये दिन वाहनों का लंबा जाम लगा रहता है, जिससे स्थानीय लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं यात्रा सीजन में बड़कोट क्षेत्र में वाहनों का भारी दबाव बढ़ जाता है, जिससे जाम की समस्या बनी रहती है।