Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 6 Aug 2022 3:59 pm IST


कौसानी को किया जाएगा ईको टूरिज्म के रुप में विकसित : डीएम


बागेश्वर : जिलाधिकारी रीना जोशी ने कहा कि कौसानी कई महापुरुषों की जन्म व कर्मस्थली है। इसे टी, ईको टूरिज्म व बर्ड वॉचिंग ट्रैक रूट के रूप में विकसित किया जाएगा। जिला प्रशासन जल्द कौसानी महोत्सव का आयोजन यहां करेगा। जिसमें, सांस्कृतिक, धार्मिक व व्यापारिक क्रियापकलापों के अलावा गोष्ठियां होंगी।यह बात उन्होंने व्यापार मंडल कौसानी, होटल एसोसिएशन, टैक्सी यूनियन, जनप्रतिनिधियों सहित अधिकारियों के साथ जिला पर्यटन विकास समिति की बैठक में कही। उन्होंने कहा कि पर्यटक अधिक से अधिक दिन जनपद बागेश्वर में प्रवास कर सकें, जिसका व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कौसानी क्षेत्र में नयें पर्यटक सर्किटों की खोज करने के अलावा हवाई संपर्क पर विचार करने, साहसिक एवं धार्मिक पर्यटन पर विशेष ध्यान देने के साथ नयें पर्यटन स्थलों को विकसित करने पर जोर दिया जाना चाहिए। जिधिकारी ने कहा कि कौसानी में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं, इसलिए इस क्षेत्र को ईको टूरिज्म के रूप में विकसित किया जाएगा।