Read in App


• Mon, 14 Jun 2021 6:11 pm IST


नेता प्रतिपक्ष के निधन से गैरसैंण में भी शोक


चमोली-कांग्रेस नेत्री डा. इंदिरा हृदयेश के आकस्मिक निधन पर गैरसैंण में भी शोक की लहर है। कांग्रेस पार्टी के साथ ही अन्य पार्टी के लोगों ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुये उनके निधन को अपूर्णीय क्षति बताया है।
शोक व्यक्त करने वालों में पूर्व राज्य मंत्री सुरेश बिष्ट, सुरेन्द्र बिष्ट, बीसीसी अध्यक्ष केएस बिष्ट, नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र बिष्ट, नपंअ पुष्कर रावत,सरोज शाह, कृष्णा नेगी, पूरन नेगी कुंवर सिंह, आदिबदरी ब्लॉक अध्यक्ष हरेन्द्र चौधरी आदि अन्य राजनैतिक दलों के जनप्रतिनिधि भी सामिल हैं।