Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 5 Feb 2022 8:00 am IST


जिले में 80 प्लस 224 मतदाताओं ने किया मतदान


रुद्रप्रयाग: रुद्रप्रयाग जिले में 80 प्लस के 224 और 21 दिव्यांग अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं। गांव-गांव गई पोलिंग पार्टियों ने इन लोगों से वैलेट पेपर पर मतदान कराया। जबकि चुनाव ड्यूटी में लगे 231 कर्मचारी भी मतदान कर चुके हैं। व्यवस्था को देख रहे नोडल अधिकारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि रुद्रप्रयाग विधानसभा में 80 प्लस के 120 लोग मतदान कर चुके हैं जबकि 12 दिव्यांग भी मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं। इस विस से चुनाव ड्यूटी में लगे 278 कर्मचारी भी मतदान कर चुके हैं। जबकि केदारनाथ विधानसभा में 80 प्लस के 104, दिव्यांग 9 और 53 कर्मचारी पोस्टल वैलेट से मतदान कर चुके हैं। यह प्रक्रिया अभी जारी है। जो लोग किन्हीं कारणों से वंचित रह जाएंगे, उन्हें मतदान के दिन मतदान के लिए लाया जाएगा।