Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 5 Oct 2021 12:00 am IST

ब्रेकिंग

शिवानंद नौटियाल और श्रीदेव सुमन के छात्रवृत्ति में हुई बढ़ोत्तरी


प्रदेश में डॉ. शिवानंद नौटियाल छात्रवृत्ति और श्रीदेव सुमन राज्य मेधावी छात्रवृत्ति में बढ़ोत्तरी का शासनादेश जारी हो गया है। इसके तहत अब डॉ. शिवानंद नौटियाल छात्रवृत्ति 1500 रुपए प्रति माह कर दी गयी है, साथ ही यह छात्रवृत्ति अब 100 बच्चों को प्रदान की जाएगी वहीं श्रीदेव सुमन राज्य मेधावी छात्रवृत्ति में भी वृद्धि की गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के बाद डॉ. शिवानंद नौटियाल छात्रवृत्ति और श्रीदेव सुमन राज्य मेधावी छात्रवृत्ति में बढ़ोत्तरी का शासनादेश जारी कर दिया गया है.।