Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 25 Sep 2024 4:43 pm IST


आदि कैलाश यात्रियों ने किए ओम पर्वत के दर्शन, यात्रियों ने नाभीढांग में किया पौधरोपण


केएमवीएन की ओर से संचालित आदि कैलाश यात्रा के दूसरे चरण में पहले दल के 15 यात्रियों ने ओम पर्वत के दर्शन किए। उच्च हिमालयी क्षेत्र में मौसम सुहावना होने से यात्री काफी खुश दिखे। यात्रियों ने 13500 फीट की ऊंचाई पर स्थित नाभीढांग निगम परिसर में विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया। पिथौरागढ़ पर्यटक आवास गृह के प्रबंधक दिनेश गुरुरानी ने यात्रियों को पौधे उपलब्ध कराए। यात्रियाें ने कहा कि भोलेनाथ की धरती पर पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण का सौभाग्य उन्हें मिल रहा है। यात्री आज आदि कैलाश के दर्शन कर वापसी में बुदि में रात्रि विश्राम करेंगे। धारचूला पर्यटक आवास गृह के प्रबंधक धन सिंह बिष्ट ने बताया कि काठगोदाम टू काठगोदाम एक्सप्रेस का छह सदस्यीय दल गुंजी पहुंच गया है। दल के सदस्य आज ओम पर्वत के दर्शन और शुक्रवार को आदि कैलाश के दर्शन कर सीधे धारचूला वापसी करेंगे। उन्होंने बताया कि दूसरे दल के 13 यात्री आज धारचूला पहुंचेंगे। नाभीढांग में यात्रियों के साथ प्रबंधक होशियार सिंह, गाइड भीम सिंह अधिकारी, जमन सिंह आदि मौजूद रहे।