Read in App


• Tue, 20 Jul 2021 9:17 am IST


CM धामी बोले - चुनाव में लेकर जाएंगे पूरे पांच साल की उपलब्धियां


'किसे क्या भूमिका देनी है, भाजपा में यह पार्टी नेतृत्व तय करता है। पार्टी ने मुझे जब भी कोई काम दिया, मैंने अपनी भूमिका को शिद्दत से निभाया है। अब मुख्य सेवक के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है तो इस भूमिका से भी पूरी तरह न्याय करने की कोशिश रहेगी।' यह कहना है उत्तराखंड के अब तक के सबसे युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का। 'दैनिक जागरण' से विशेष बातचीत में धामी ने यह बात कही।

भाजपा ही कर सकती है प्रदेश का विकास बतौर मुख्यमंत्री धामी को विधानसभा चुनाव से पहले छह-सात महीने का कार्यकाल ही मिल पाएगा, लेकिन उनका कहना है कि अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव में वह भाजपा सरकार के पूरे पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों के साथ जाएंगे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से उत्तराखंड में जितने काम हुए, वह उससे पहले कभी नहीं हुए। जनता इस बात को भलीभांति समझती है कि भाजपा ही प्रदेश का विकास कर सकती है।